25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

मेडिकल कॉलेज में मनाया गया भारतीय अंगदान दिवस

मेडिकल कॉलेज में मनाया गया भारतीय अंगदान दिवस

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में भारतीय अंगदान दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तत्वावधान में विभाग में आमजन को नेत्रदान के विषय में जागरूक किया गया। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के छात्र/छात्राओं को मध्य स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को भी अंगदान हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष इस अभियान की थीम अंगदान जन जागरूकता अभियान है। चूँकि 3 अगस्त को प्रथम हृदय प्रत्यारोपण किया गया था तो इस दिन को भारतीय अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में अवनी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय व तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा पोस्टर प्रतियोगिता में रिंकी ने प्रथम, लक्षिता ने द्वितीय व महिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार भी दिये गये। उक्त कार्यक्रम में मेडिसिन विभाग के आचार्य डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. प्रियांक, डॉ. प्रियंका गोसाई, डॉ. जयश्री, डॉ. राहुल सिंह एवं विभाग के समस्त सीनियर व जूनियर डॉक्टरों ने प्रतिभाग लिया। संचालन नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles