लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत भारत सरकार से प्राप्त केन्द्रांश की प्रथम किश्त के प्रथम अंश की धनराशि रुपये 15494.80 लाख एवं उसके सापेक्ष मैचिंग राज्यांश की धनराशि रू. 10329.86667 लाख , कुल धनराशि रुपये 25824.66667 लाख (रुपये दो सौ अट्ठावन करोड़ चौबीस लाख छियासठ हजार छ:सौ सरसठ मात्र) की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण हेतु अनुदान सं-13 में 258 करोड़ से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान
- Advertisement -




