27.1 C
Bareilly
Monday, March 9, 2026
spot_img

कांग्रेस आयी तो किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन देगी: डा. नायक

कांग्रेस आयी तो किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन देगी: डा. नायक

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. रागनी नायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देगी। डॉ. रागनी नायक कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रही थी।

डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने अपनी गलत नीतियों से सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है। किसानों से डरी मोदी सरकार अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर स्वामीनाथन की कमिशन रिपोर्ट के अनुसार किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाएगी, इससे 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित होगी, न्याय के पद पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है। पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, अभिमन्यु त्यागी, सलीम खान, रिहानुद्दीन अहमद, डॉक्टर बबीता गुर्जर, डॉक्टर अशोक आर्य, किरण बाला, बबली देवी, रीना शर्मा, सुनीता मंडल, नईम राणा, हेमंत प्रधान, अल्तमश त्यागी, शयार चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles