35.9 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

खिर्वा जलालपुर में हुसैनी सोगवारों ने किया रक्तदान

खिर्वा जलालपुर में हुसैनी सोगवारों ने किया रक्तदान

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। हजरत इमाम हुसैन और उनके साथ इंसानियत के लिए अपना बलिदान देने वाले 72 शहीदों की याद में संस्था अंजुमन अल अब्बासिया व ग्राम प्रधान शाहिदा बेगम के सहयोग से हुसैनी चौक खिरवा जलालपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिस प्रकार हजरत इमाम हुसैन ने इंसानियत बचाने के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान किया था, उसी प्रकार उनकी याद में मोहर्रम मनाने वालों ने 91 यूनिट रक्तदान किया, जिसमें 7 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शबिउल हसनैन जैदी व मोहम्मद जैदी का योगदान रहा। इस अवसर पर डॉक्टर अनिल नौसरान ने इस नेक कार्य करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस शिविर में अनमोल, अविनाश कुमार, सुहेल खान, सोहेब खान, अंकुश चौधरी आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles