32.9 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

पति को शराब पिलवाकर बिकवाया ट्रैक्टर, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

बदायूं। दातागंज क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और पति के भाइयों पर घर में घुसकर मारपीट करने, कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाइयों ने शराब पिलाकर उनके पति का ट्रैक्टर बिकवा दिया और पांच लाख रुपये हड़प लिए। महिला ने कोतवाली जाकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर महिला के पति और पति के दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी नरगिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति अफजाल हुसैन तीन भाई इकरार हुसैन, इसरार हुसैन हैं। उसे पति शराब पीने के आदी हैं। आरोप है कि पति के भाइयों ने उन्हें अपने वश में कर लिया है। उन्होंने अफजाल हुसैन को झांसे में लेकर पांच लाख रुपये में उनका ट्रैक्टर बिकवा दिया। रुपये भी अपने पास रख लिए। वह लोग महिला के पति को हमेशा शराब पिलाते रहते हैं। ट्रैक्टर बिकने की जानकारी होने पर महिला ने पति के दोनों भाइयों से रुपये मांगे। तो उन्होंने महिला के साथ गाली-गलौज की। मारपीट करने लगे। कहा कि अभी क्या देखा है वह तो पूरी संपत्ति की वसीयत कराएंगे। महिला को भगा दिया। महिला ने कोतवाली जाकर शिकायत की तो शाम के समय दोनों युवक महिला के पति को साथ लेकर उसके घर पर आए। महिला को मारापीटा। महिला अपने मायके चली गई। चार दिनों के बाद वापस आई तो देखा कमरे का ताला टूटा पड़ा है। 50 हजार रुपये भी गायब हैं। जानकारी करने पर पता चला कि पति के भाइयों ने ताला तोड़कर रुपये चोरी किए हैं।

महिला ने कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते महिला कोर्ट की शरण में गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली दातागंज में आरोपी इकरार हुसैन, इसरार हुसैन और महिला के पति अफजाल हुसैन के खिलाफ विश्वास का हनन, चोरी, मारपीट, धमकाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles