ऑफर लेटर मिलते ही खुशी से झूम उठे विद्यार्थी
सुभारती विश्वविद्यालय में महारोजगार मेले का हुआ समापन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में चल रहे महारोजगार मेले के दूसरे दिन प्रतिष्ठित कंपनियों ने विद्यार्थियों की योग्यता परख कर उनका चयन किया। ऑफर लेटर मिलते ही सभी छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्युत सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश के सहायक निदेशक पुलकित कुमार, कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, महारोजगार मेला संयोजक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा, संस्कृति विभाग निदेशक डॉ. विवेक कुमार, पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. एससी थलेडी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच का संचालन पत्रकारिता विभाग की प्राध्यापिका प्रीति सिंह ने किया। इस अवसर पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डायरेक्टर अमित कुमार वर्मा, डॉ. एससी थलेडी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. सोकिन्द्र कुमार, डॉ. अमित किशोर, डॉ. आशिमा आदि सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।