किसानों को दबाने के लिए अंग्रेजों जैसा सलूक कर रही सरकार: अंकुश चौधरी
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि तत्काल किसानों से वार्ता की जाए, उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाए, जिस तरीके से हरियाणा में खट्टर सरकार किसानों पर बर्बरता पूर्वक आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उनको रोकने की कोशिश कर रही है, यह सरासर गलत है। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पूर्व की भांति देश के अन्नदाता किसानों के साथ हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट तौर पर दिल्ली के स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की मांग को ठुकरा दिया है।