सरकार ने जनरल डायर की याद को जिंदा कर दिया: अफजाल सैफी
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद अफजल सैफी, पूर्व पार्षद वसीम गाजी, पूर्व पार्षद हाजी सरताज, पूर्व पार्षद इकबाल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने जनरल डायर की याद को जिंदा कर दिया है।
कहा कि किसानों के ऊपर सिंधु बॉर्डर पर ड्रोन से हमले करना और आंसू गैस के गोली छोड़ना लोकतंत्र की हत्या करना है। एक तरफ सरकार किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसान हितेषी होने का डोंग कर रही है, दूसरी तरफ किसानों पर लाठी चार्ज, आशू गैस की गोले और पानी की बौछार करना लोकतंत्र की हत्या है। यह किसान आंदोलन पर जो अत्याचार हो रहा है, भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिऔर इसके लिए देश का संविधान मौलिक अधिकार लोगों के अधिकारों पर कुठाराघात और देश में घोषित आपातकाल के समान है इसलिए किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा अगर किसानों पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।