छात्राओं ने किया द्रुत कार्य बल लोक व्यवस्था अकादमी का दौरा
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। द्रुत कार्य बल लोक व्यवस्था अकादमी में शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम की लगभग 100 छात्राओं ने डॉ. उषा साहनी एवं जितेन्द्र सिंह बालियान की अगुवाई में भ्रमण किया।
अकादमी में विद्यार्थियों को अप्राणघातक हथियारों एवं मुनेशन के विषय में बताने के साथ-साथ दंगा/दंगे जैसी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु द्रुत कार्य बल द्वारा भीड़ नियंत्रण संबंधी डैमो का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा रैपो संस्थान की ओर से केद्रीय रिजर्व पुलिस बल, द्रुत कार्य बल एवं द्रुत कार्य बल लोक व्यवस्था अकादमी, मेरठ संस्थान के विषय में जानकारी प्रदान की। छात्राऐं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के विविध पदों पर किस प्रकार अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती हैं, के विषय में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन भी किया गया। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की कैरियर काउंसलिंग सैल प्रभारी प्रोफेसर भारती दीक्षित एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजू सिंह के निर्देशन में छात्राओं के उक्त दल का रैपो संस्थान में भ्रमण कराया गया।