25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

छात्राएं और शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

छात्राएं और शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। प्रतिभा कभी परिचय की मोहताज नहीं, यही कर दिखाया विद्यालय की छात्राओं ने, अपार चेबर में हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण जागरूकता महासंघ और मेरी आवाज़ सुनो संघ के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने सभी को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा, ये सम्मान आपके माता-पिता और गुरु को समर्पित है। आपको यहाँ तक लाने के लिए, खुद के लिए नए कपडे ना लिए, लेकिन आपको हर सुविधा दी, आगे बढ़ने के लिए गुरु का मार्गदर्शन मिला, डॉ. भावना शर्मा ने कहा, बेटियों आपको आग बनना है, अच्छे भाव से व्यवहार करने वाले को सहयोग करो, मगर कोई गलत निगाह डाले तो ऐसा सबक सिखाओ जो जीवन में वो किसी के साथ गलत व्यवहार ना करे, अनुशासित बनो अपने चरित्र पर किसी को ऊँगली ना उठाने दो।

कार्यक्रम की संरक्षिका प्रधानाचार्य मंजू शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा ने सभी का उत्साह वर्धन किया, कार्यक्रम में सीमा शर्मा, मधु वत्स, अनितापुरी, सुषमा त्यागी शालिनी अग्रवाल उपस्थित हुई, इशा, कोमल दीपिका, आद्या, आयुषी, मुस्कान, निशा, काजल, आँचल, उर्वशी, किराव, उर्वशी, दीपांशी शिखा, प्रिया, तानिया सम्मानित हुई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles