बेरोज़गारी के समाधान पर छात्राओं ने विचार प्रस्तुत किए
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम कोर्डिनेटर डॉक्टर ऋचा राणा ने महाविद्यालय प्राचार्य एवं सभी उपस्थित प्राध्यापकों का स्वागत किया तथा बेरोज़गारी के समाधान हेतु स्वयं सहायता समूह की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को नवोन्मेषी विचार प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉक्टर अंजू सिंह ने की। भारी मात्रा में छात्राओं की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही।