छात्राओं ने प्राचीन भारत पर किया मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में छात्राओं द्वारा प्राचीन तकनीक विकसित भारत हेतु आवश्यक हैं विषय पर मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम कोर्डिनेटर प्रोफ़ेसर अनीता गोस्वामी ने महाविद्यालय प्राचार्य एवं सभी उपस्थित प्राध्यापकों का स्वागत किया तथा प्राचीन भारतीय प्रौद्योगिकी की उपादेयता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉक्टर अंजू सिंह ने की। इस अवसर पर प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रो. डॉ. गीता चौधरी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. डॉ. लता कुमार ने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। आयोजन में नवोन्मेष प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. पूनम भंडारी, प्रो. अनीता गोस्वामी एवं सभी समिति सदस्यों का सहयोग रहा।