कार्रवाई से बौखलाए व्यापारी ने मजदूर को दी धमकी
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। थाना इंचोली क्षेत्र के गांव मैथना इंदर सिंह निवासी पिंटू पुत्र सर्जन ने उप श्रम आयुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि आरडीके इंटरप्राइजेज के मालिक ने उससे काम कराकर उसकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया है, मजदूर पिंटू की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएलसी राजीव कुमार सिंह ने आरडीके एंटरप्राइजेज विक्टोरिया पार्क स्पॉट कॉलोनी को नोटिस देकर तलब किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद डीएलसी ने आरडीके इंटरप्राइजेज के मालिक व मजदूर को पूर्ण विवरण लेकर सोमवार को आने के निर्देश दिए थे। मजदूर पिंटू व उसके पुत्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरडीके इंटरप्राइजेज के मालिक संजू महाजन से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।