31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

मेरठ के पांच बेटों ने कारगिल में शहीद होकर मातृभूमि का कर्ज चुकाया

-शोभित विवि की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने किया संगोष्ठी का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। कारगिल विजय दिवस (रजत जयंती समारोह) के अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने 70 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया, कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉक्टर कुलदीप कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए डॉक्टर अनीता राठौर ने कारगिल विजय दिवस के बारे में सभी को बताया। डॉ. शिवम् मोदी ने भारतीय फौज की सौर्य गाथा को चित्रित किया, डॉक्टर मोहम्मद आमिर द्वारा सेवा के इतिहास के बारे में बताया गया, पवन कुमार द्वारा कारगिल विजय दिवस के मनाया जाने पर प्रकाश डाला। डॉक्टर पल्लवी जैन ने अपने विचार रखें। लेफ्टिनेंट (डॉ.) कुलदीप द्वारा बताया गया कि इस कारगिल युद्ध में 527 से ज्यादा वीर शहीद हुए एवं 1300 से ज्यादा घायल हुए, इस युद्ध में पाकिस्तान के 2700 सैनिक मारे गए और 250 पाकिस्तानी सैनिक मैदान छोड़कर भाग गए। कारगिल विजय में मेरठ के पांच बेटों ने कारगिल में जान देकर मातृभूमि का कर्ज चुकाया, उनके परिजनों को हमें और देश को उन पर आज भी फक्र है। शौर्य गाथा के बारे में विस्तार से बताया एवं बलिदानियों को याद करते हुए एनसीसी कैडेट्स को देशभक्ति की डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गई।

समारोह में विश्वविद्यालय के खेल के मैदान के चारों ओर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) वीके त्यागी, डीन एकेडमिक्स (डॉ.) अशोक कुमार, प्रोफेसर (डॉ.) दिव्या प्रकाश, रजिस्ट्रार (डॉ.) गणेश भारद्वाज एवं विश्वविद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स एवं विश्वविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) कुलदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम में लगभग सैकड़ों पेड़ लगाए गए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles