पहले आय व्यय का ब्यौरा रखो, उसके बाद माना जाएगा अध्यक्ष
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। टाउन हॉल परिसर में एक सामाजिक बैठक बुलाई गई, जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव के विषय में चर्चा की गई। सभा की अध्यक्षता रविंद्र प्रेमी ने की एवं संचालन चतर सिंह ने किया।
समाज के सभी वक्ताओं ने एक रूप से विनोद जाहिदपुर को अध्यक्ष बनाने का खंडन किया गया। डॉ. हरविंदर सर्जन ने कहा कि यह विचारों की लड़ाई है, इसमें विचारों से लड़ना है। बाबा साहब के विचार समाज में फैलने हैं। जिला पंचायत सदस्य हिमांशु सिद्धार्थ ने कहा, जब तक विनोद जाहिदपुर पिछले वर्ष का आय व्यय का ब्यूरो समाज के समक्ष नहीं रखते, तब तक आगामी अध्यक्ष मनोनीत नहीं हो सकता। पूर्व पार्षद एवं सपा नेत्री संगीता राहुल ने कहा कि बंद कमरों में मीटिंग समाज में मान्य नहीं होगी, समाज के समक्ष सभी कार्य हो। कांति प्रसाद ने कहा कि समाज के लोग इन चंदाखोरों का बहिष्कार करेंगे। बैठक में नेपाल गौतम, वरुण कुमार, अशोक टकसालिया, परविंदर सिंह भारती, विजय बहादुर, किशन सिंह जाटव, राजेश कुमार, पीतम सिंह लोमस, शशिकांत, राजकुमार जाटव, उमेश सिद्धार्थ आदि मौजूद रहें।