27.5 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

पहले महिला को लिफ्ट दी फिर बंधक बनाकर जबरन कर ली शादी

बदायूं। बेटे की दवा लेने के लिए कासगंज जा रही महिला को तीन लोगों ने कार में लिफ्ट दी। कासगंज ले जाकर महिला और उसके तीन बच्चों को बंधक बना लिया। एक युवक ने महिला से जबरन शादी कर ली। महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तो वह कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेश पर कासगंज निवासी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति के हैं। 6 अप्रैल को वह मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी पत्नी और तीन बच्चे थे। जिसमें एक बच्चे का इलाज जिला कासगंज के कस्बा सोरों से चल रहा है। पत्नी बच्चे को दवा दिलाने के लिए सोरो जा रही थी। गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। कछला मार्ग से एक कार आकर रुकी। जिसमें तीन लोग बैठे थे। उन्होंने सोरो तक लिफ्ट देने को कहा। महिला अपने बच्चों के साथ कार में बैठ गई। शाम तक पत्नी वापस नहीं लौटी तो थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने टालमटोल की।

ये भी पढ़िए 👉नाथ नगरी कारिडोर: आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कमिश्नर और बीडीए उपाध्यक्ष ने तैयार किया नाथ सर्किट का खाका

13 अप्रैल को कुछ लोग व्यक्ति के पास आए और कहा कि उनकी पत्नी व बच्चों को कासगंज के गांव कुरामई निवासी प्रेमपाल, हीरालाल और राजू ने अपने घर में बंधक बनाया हुआ है। प्रेमपाल ने जबरन महिला से शादी कर ली है। व्यक्ति अपने गांव के प्रधान और अन्य ग्रामीणों के साथ कासगंज पहुंचा। जहां पत्नी के बारे में पर तीनों आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। वहां से चले जाने को कहा। अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति ने थाने जाकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते वह कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेश पर कासगंज निवासी तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकाने, बंधक बनाने, लूट करने के प्रयास में चोट पहुंचाने, एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles