32 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

96 समस्याओं को लेकर किसानों ने निकाली ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मेरठ के सभी ग्राम से करीब 3200 ट्रैक्टर के साथ किसानों ने भाग लिया।

ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कमिश्नरी पर आकर समाप्त हुई, यहां शीर्ष अधिकारियों के उपस्थित न रहने पर किसानों ने कमिश्नरी पर मदनपाल यादव की अध्यक्षता मे डेरा डाल दिया। 96 लिखित समस्याओं का ज्ञापन मंडल आयुक्त को देने पर किसान अड़ गए। कमिश्नरी पर भाकियू हस्तिनापुर द्वारा सरदार जजसिंह के नेतृत्व में किया गया विशाल लंगर का आयोजन, तमाम किसान द्वारा रागिनी का आयोजन भी किया गया। ट्रैक्टर मार्च में एनसीआर महासचिव नरेश मवाना, सतबीर जंगेठी, हर्ष चहल, सुशील कुमार पटेल, अनूप यादव, तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र तालियान, सुनील, पुष्पेंद्र, अनुज, विश्वास प्रमुख, मनोज, वीर सिंह, बबलू, प्रदीप, सौरभ, अंकित डांगी, मदनपाल यादव, महेंद्र, बबलू तालियान, मनोज खत्री, सुनील, डाक्टर टीटू, पुष्पेंद्र, प्रिंस, सानू खिर्वा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles