37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

साइबर अपराध एवं नियंत्रण विषय पर हुई आशु भाषण प्रतियोगिता

साइबर अपराध एवं नियंत्रण विषय पर हुई आशु भाषण प्रतियोगिता

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में साइबर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत साइबर स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान (साइबर क्लब) में साइबर अपराध एवं नियंत्रण विषय पर एक आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका पांडे, द्वितीय स्थान शर्मिष्ठा एवं तृतीय स्थान पर प्राची आर्या रही। प्राचार्य प्रो. (डॉ). अंजू सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि साइबर अपराध और नियंत्रण एक गंभीर मुद्दा है, अत: साइबर जागरूकता, सतर्कता, सुरक्षा और ज्ञान को बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता का आयोजन समिति सदस्य डॉ. गौरव द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. शालिनी सिंह और डॉ. ऋचा राणा रहीं। पूजा चौहान, वंशिका, शिवांगी, बुसरा, प्रीति कुमारी, आकांक्षा, आफ़िया, मुस्कान, सोनिया आदि छात्राओं का प्रयास भी सराहनीय रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles