34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 

बरेली। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, बरेली में “खेलों का व्यक्तित्व विकास में महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. दीपा अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक व्याख्यान में खेलों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में योगदान को विस्तार से समझाया। वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. मनीष राव ने खेलों से होने वाले शारीरिक लाभ और संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा खुशी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की रीमा गौतम द्वितीय स्थान पर तथा संजना तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. रिंकु कुमार एवं डॉ. रविंद्र कुमार शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के लेखन और प्रस्तुतिकरण का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनुभूति द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. भूपेंद्र कुमार एवं डॉ. हिमशिखा यादव का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। महाविद्यालय का समस्त परिवार इस अवसर पर उपस्थित रहा।

यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. संध्या रानी शाक्य के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। आयोजन न केवल छात्राओं में रचनात्मकता व अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि खेलों के महत्व को भी उजागर करने में प्रभावी सिद्ध हुआ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles