“बंसत कीर्तन दरबार” में गुरबाणी-कीर्तन का आनन्द उठाया
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। गुरुद्वारा श्री चंदजी सूरज कुंड में बंसत पंचमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति “बंसत कीर्तन दरबार” आयोजित किया गया। जिसमें पूरे मेरठ के प्रत्येक क्षेत्र की संगत ने भाग लेकर गुरबाणी-कीर्तन का आनन्द प्राप्त कर गुरु का लंगर ग्रहण किया।
बंसत कीर्तन दरबार के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को सुन्दर फूलों से सजाया गया था। आकर्षक पंडाल लगाया गया था। बंसत कीर्तन दरबार का आरम्भ प्रसिद्ध रागी ज्ञानी भाई प्रीतम सिंह ने गायन करके किया तो सारा वातावरण भक्तिमय बन गया। बीर खालसा दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा, बंसत के आगमन से प्रकृति में निखार आ गया है। कीर्तन दरबार के बाद सारी संगत ने एक पंक्ति में बैठकर लंगर ग्रहण कर गुरुजी का शुक्रराना किया। बंसत कीर्तन दरबार में माता प्रीतम कौर, माता नरेन्द्र कौर भाटिया, कंचन कटारिया, गोपाल सिंह, गुरुदयाल सिंह, महिन्द्र कौर भाटिया, तेजेन्द्र सिह, बिमला ने आयी संगत की सेवा निभाई।