33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

ऊर्जा मंत्री ने अपनी अर्धांगिनी संग किया रुद्राभिषेक

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। देवाधिदेव महादेव की आराधना के श्रावण माह के महापर्व ‘शिवरात्रि’ के अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने अपनी अर्धांगिनी अंजली तोमर के साथ शास्त्रीनगर ए-ब्लॉक स्थित शिव पार्वती मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करके जलाभिषेक किया।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कपिल भदौला ने तिलक लगाकर पूजन प्रारंभ किया। सोमेंद्र तोमर ने शिवलिंग पर दूध, दही, बेल पत्ती, धतूरा, श्री फल, चंदन अर्पित किया और महामृतुंजय मंत्र का जाप कर पूजा अर्चना की। इस दौरान सोमेंद्र तोमर ने महादेव से चराचर जगत के कल्याण हेतु प्रार्थना भी की। मंदिर समिति से सीए प्रभात गुप्ता, विक्की आदि उपस्थित रहें।

उसके बाद सोमेंद्र तोमर में शास्त्रीनगर ई ब्लॉक, गगोल तीर्थ और ग्राम फफूंडा, ग्राम कुंडा स्थित शिव मंदिर में जाकर महादेव की पूजा अर्चना की और शिवभक्त कावड़ियो का कुशल क्षेम जाना एवं स्थानीय वासियों के साथ प्रसाद का वितरण किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, डा. विनोद कुमार, निदेशक पराग समिति नवीश कसाना, देहात मंडल महामंत्री राहुल खेड़ा, राहुल कसाना, निशांत रावल, जगरूप प्रधान, लीलू ठेकेदार, यश पंवार, सचिन एडवोकेट, विकास भड़ाना, संदीप प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, दिनेश चपराना आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles