31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन को लेकर राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करके पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। जुलूस डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से शुरू होकर परशुराम चौक, बस स्टैंड, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

संगठन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार की अगुवाई में मशाल जुलूस निकला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। संगठन की जिला मंत्री सरोज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव कर्मचारियों के साथ मौजूद रहकर हौसला बढ़ाया। सिंचाई संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश राठौर ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। यह कर्मचारियों का अधिकार है। सरकारी को नई पेंशन की बजाय पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए।

उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम आनंद शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन की गारंटी होती है। वह सभी कर्मचारियों को मिलनी चाहिए। भूप सिंह व संगठन के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में विचार व्यक्त किए। मशाल जुलूस कार्यक्रम में इंजीनियर अजय कुमार, राम औतार गंगवार, कुसुम पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles