19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में उभरते हुए खिलाड़ियों का दबदबा रहा

लोकतंत्र भास्कर

नई दिल्ली। पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 के 8वें संस्करण में दिल्ली के हर कोने से आए 1000 से ज्यादा युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस बहुप्रतीक्षित खेल स्पर्धा का त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक रोमांचक फिनाले के साथ समापन हुआ, जिसमें 10 उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीत हासिल की। दर्शकों को विभिन्न आयु समूहों में असाधारण खेल देखने को मिला। बॉयज़ सिंगल्स अंडर-9 श्रेणी में रेयांश सत्य गोयल ने आद्वित मिश्रा पर 21-12 और 21-11 के स्कोर से जीत दर्ज की, जबकि गर्ल्स सिंगल्स अंडर -9 में फलक मनचंदा ने अपराजिता उपाध्याय को 21-10 और 23-21 के स्कोर से हराया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथिगणों में समीर बाजपेयी (मुख्य महाप्रबंधक, दिल्ली अंचल, पंजाब नेशनल बैंक), राजीव जैन (महाप्रबंधक, दिल्ली अंचल, पंजाब नेशनल बैंक), प्रदीप कुमार अग्रवाल (कार्यकारी जीवन पोर्टफोलियो प्रबंधक, एजेंसी चैनल, पीएनबी मेटलाइफ), अर्चना जैन (कार्यकारी जीवन पोर्टफोलियो प्रबंधक, एजेंसी चैनल, पीएनबी मेटलाइफ) और सुमित भारद्वाज (मुख्य बीमा प्रबंधक, एजेंसी चैनल, पीएनबी मेटलाइफ) मौजूद थे। उन्होंने विजयी युवा खिलाड़ियों को उनकी जीत के सम्मान में प्रतिष्ठित जेबीसी ट्रॉफी सौंपी।

इस तरह रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन

बॉयज़ सिंगल्स अंडर-11 श्रेणी में अर्पित बलियान, चित्रांश शर्मा को 21-14 और 21-11 के शानदार स्कोर से हराकर विजयी रहे, वहीं गर्ल्स सिंगल्स अंडर-11 श्रेणी में अनन्या तल्यान ने आरोही यादव को 21-12 और 21-18 के स्कोर के साथ बाहर का रास्ता दिखाया।

बॉयज़ सिंगल्स अंडर-13 श्रेणी में प्रणीत बराथी ने एक रोमांचक मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहव यादव को 21-15 और 21-11 के स्कोर से परास्त किया। गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 श्रेणी में भाविका जायसवाल ने नव्या असवाल के खिलाफ काँटे की टक्कर में 21-19, 18-21 और 21-17 के स्कोर से जीत दर्ज की।

बॉयज़ सिंगल्स अंडर-15 श्रेणी में हर्षित खत्री ने आर्यन डांगी को 21-11 और 21-15 के स्कोर से पछाड़कर जीत का रास्ता साफ किया। वहीं, गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15 श्रेणी में नव्या सिंह, नयोनिका मनराल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 21-13, 17-21 और 21-15 के स्कोर से विजयी रहीं.

बॉयज़ सिंगल्स अंडर-17 श्रेणी में प्रिंस का दबदबा रहा, उन्होंने आर्यन सेठी को 22-20, 16-21 और 21-19 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की, जबकि गर्ल्स सिंगल्स अंडर-17 श्रेणी में अष्टमी रावत ने एंजेल को 21-14, 20-22 और 21-18 के स्कोर से हराया.

एमडी और सीईओ ने ये कहा

पीएनबी मेटलाईफ के एमडी एवं सीईओ समीर बंसल ने कहा, इन गेम्स की शुरुआत बहुत रोमांचक थी। खेल में लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने की क्षमता है। इससे न केवल बच्चों में आत्मविश्वास का विकास होता है, बल्कि वो मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत भी बनते हैं, इसीलिए हमें पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करने की प्रेरणा मिली, और पीएनबी मेटलाईफ की तरफ से मैं विजेताओं एवं अन्य सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूँ, जिन्होंने बैडमिंटन में उत्कृष्टता के लिए अपने जोश व समर्पण का प्रदर्शन किया।

बैडमिंटन चैंपियनशिप के बारे में

पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेशन एजेंसी (डब्लूआरसीए) द्वारा लगातार दो सालों तक दुनिया का सबसे बड़ा जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के रूप में सम्मानित किया गया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से भारत में जूनियर बैडमिंटन में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने में इस चैंपियनशिप की महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित होती है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की निरंतर वृद्धि, असाधारण संगठन, और पूरे देश से आने वाले युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिभागिता का प्रमाण है। इस कार्यक्रम में भारतीय बैडमिंटन जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, जैसे सात्विक रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, प्रकाश पादुकोन, अश्विनी पोन्नप्पा, विमल कुमार और चेतन आनंद ने सहयोग दिया। इन दिग्गजों द्वारा इनोवेटिव ऑनलाईन बैडमिंटन एकेडमी, जेबीसी बूट कैंप में अपनी विशेषज्ञता का लाभ दिया जाता है, ताकि युवा खिलाड़ी अपने कौशल का विकास करने के लिए बहुमूल्य जानकारी एवं तकनीकें प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles