डा. यूसुफ कुरैशी बनें मुरादाबाद लोकसभा सीट के कोऑर्डिनेटर/प्रभारी
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर कोऑर्डिनेटर/प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
46 लोकसभा सीटों पर कोऑर्डिनेटर की संशोधित सूची रविवार को पुनः जारी की गई। मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डा. सीपी राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। मेरठ निवासी एआईसीसी सदस्य डा. यूसुफ कुरैशी को (6) मुरादाबाद लोकसभा सीट पर कोऑर्डिनेटर/प्रभारी बनाया गया है। उक्त जानकारी डा. यूसुफ के पुत्र शहजाद कुरैशी ने मीडिया को दी। डा. यूसुफ के कोऑर्डिनेटर/प्रभारी बनाए जाने पर हरेंद्र अग्रवाल, अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, अभिमन्यु त्यागी, हेमंत प्रधान, ठाकुर तेजवीर सिंह, रंजन शर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद उमर अब्बासी आदि ने बधाई दी है।




