डा. शशिकांत शर्मा हैनिमैन रत्न अवार्ड से हुए सम्मानित
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। मशहूर होम्योपैथिक चिकित्सक डा. शशिकांत शर्मा को हैनिमैन रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें बिजनौर में आयोजित नेशनल होम्योपैथी कान्फ्रेंस में दिया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि होम्योपैथी में हर गंभीर बीमारी का जड़ से इलाज संभव है। होम्योपैथी बीमारी को सिर्फ दबाती नहीं है बल्कि पूर्ण रूप से ठीक करती है। इसी वजह से आज लोगों का विश्वास होम्योपैथी पर बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि होम्योपैथी में ऑपरेशन को भी टाला जा सकता है, कई बीमारियां जैसे कि बवासीर, साइनस गुर्दे की पथरी, विभिन्न प्रकार की गांठे, टॉन्सिल जिनमें ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है, इन्हें बिना ऑपरेशन के होम्योपैथी द्वारा जड़ से ठीक किया जा सकता है।




