डॉ. कृष्णा मूर्ति एनसीआर मेरठ रत्न अवार्ड से सम्मानित
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। छत्रपति शिवाजी सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. कृष्णा मूर्ति को ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल उत्कृष्टता सम्मान के रूप में एनसीआर मेरठ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सुभारती लॉ कॉलेज के डीन डॉ. वैभव गोयल भारतीय को भी एनसीआर मेरठ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु व संभव इंटरनेश्नल फाउंडेशन की संस्थापक साध्वी प्रज्ञा भारती ने एवं ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल के नेशनल सेक्रेट्री जनरल प्रकाश निधि शर्मा के साथ मिलकर डॉ. कृष्णा मूर्ति व डॉ. वैभव गोयल भारतीय को पगडी व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण एवं कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।