लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। सजना है मुझे सजना के लिए की थीम पर और माँ पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए कल्याण नगर मंदिर प्रांगण में सदभावना जाग्रति फाउंडेशन के तत्वावधान में तीज उत्सव मनाया गया,
तीज क्वीन की विजेता के सम्मान से शिक्षिका और समाज सेविका डॉ. भावना शर्मा को नवाज़ा गया, इन्होंने दादी-नानी के जमाने के सावन मल्हार और गीत सुनाकर सबको आनंदित कर दिया, जिसमें नृत्य, संगीत के साथ-साथ महिलाओं ने गेम्स भी खेले, जिसमें चना सर्व प्रतियोगिता जूही त्यागी और नृत्य प्रतियोगिता में रूचि, बालिका वर्ग में प्रथम वान्या त्यागी और सेकंड कृति अग्रवाल रहीं। श्रंगार प्रतियोगिता में हिमांशी, एक्टिंग प्रतियोगिता में डिम्पल विजयी रहीं, झूले का आनंद लेते हुए सभी सखियों ने भजन गा-गाकर श्री कृष्ण भगवान को याद किया। इस मौके पर सुनीता अग्रवाल, ओमा त्यागी, रुक्मणि, अनुराधा शर्मा, अनीता, ऋचा ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।