27.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

ट्रेफिक पुलिसकर्मियों को चिकित्सकों ने दी बीएलएस ट्रेनिंग

ट्रेफिक पुलिसकर्मियों को चिकित्सकों ने दी बीएलएस ट्रेनिंग

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। आईएमए हॉल में बीएलएस ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की गयी। इस कार्यशाला में आईएमए चिकित्सक डा. मनीष अग्रवाल (कोर्स कॉओडिनेटर), डा. संदीप जैन अध्यक्ष तथा डा. तरूण गोयल सचिव द्वारा ट्रेफिक पुलिस को बताया गया कि कभी अचानक किसी व्यक्ति की सॉस या हृदय गति रूकने पर अस्पताल पहुँचने तक कृत्रिम सॉस व सीपीआर द्वारा हृदय की धडकन को पुनः किस प्रकार संचालित किया जाता है। कोर्स कोडिनेटर द्वारा सभी सम्मलित प्रशिक्षार्थियों को उन्ही के द्वारा डमी पर प्रयोग करके सिखाया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए 65 ट्रेफिक पुलिस कर्मियों व अन्य पेरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। सभी प्रशिक्षार्थी को आईएमए की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन में डा. सुमित उपाध्याय सहसचिव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अन्त में अशोक अग्रवाल सासंद प्रतिनिधि ने सबकी ओर से आईएमए का हृदय से अभार व्यक्त किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles