25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

डीएम ने सुनीं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं, किया निदान

डीएम ने सुनीं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं, किया निदान

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पुराने बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आदेश किया कि भूतपूर्व सैनिक के लंबित मसले खासकर के जमीन के विवाद एक निश्चित समय में निस्तारित किए जाएं।

बैठक में भूतपूर्व सैनिक अनीत कुमार निवासी कुलंजन के खेत से अवैध खनन की जांच के लिए उन्होंने एक जांच समिति बैठाने का निर्देश दिया, मौके पर संबंधित तहसीलदार की पेशी की गई, कार्यवाही सही रूप से न होने पर जिलाधिकारी ने आपत्ति जताई। सविता देवी पत्नी शहीद अनिल कुमार 12 जून 2003 को शहीद हो गए थे। जमीन आवंटन के मामले में उन्होंने निगम के अधिकारी को सभी दस्तावेज के साथ तलब किया है। जिन भूतपूर्व सैनिकों का बंदूक लाइसेंस रूका हुआ है, उस पर भी जल्द कार्यवाही की बात की गई है। बैठक से भूतपूर्व सैनिक संतुष्ट हुए, ब्रिगेडियर रणवीर सिंह वीर चक्र ने बैठक के बाद जिलाधिकारी की सरहाना करते हुए भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए आभार प्रकट किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles