31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

जिलाधिकारी ने सिवाया टोल प्लाजा व मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा तक लिया कांवड़ मार्ग का जायजा

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशन में लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एसएसपी विपिन ताडा द्वारा सिवाया टोल प्लाजा व मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा तक कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। स्थलीय भ्रमण करते हुए समस्त व्यवस्थाओं को देखा तथा डयूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों का आगमन हो रहा है, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए। सुभारती अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से करंट से झुलसे कांवड़ियों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात कमलेश बहादुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles