34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशन में लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी विपिन ताडा द्वारा बेगमपुल, औघडनाथ मंदिर, रोहटा रोड, गंगनहर पटरी सलावा व सिवाया टोल प्लाजा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावी कार्यवाही करते हुए कांवड मार्ग पर शेष व्यवस्थाओं को पूर्ण कराया जाए। कांवड मार्ग पर उन्होंने कांवडियों से वार्ता की व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles