40.4 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

बिनावर में दो करोड़ 94 लाख से कराए जा रहे विकास कार्य

डीएम ने समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्य मानक के अनुसार करने के दिए निर्देश

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सदर तहसील की ग्राम पंचायत बिनावर में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि बिनावर में कुल 164 कार्य प्रस्तावित थे, जिनमें 116 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इनकें अलावा तीन निर्माणाधीन हैं, और 10 के टेंडर हो चुका है। 12 कार्य अनारंभ है, जिनमें चार कार्यों में एनएचएआई से एनओसी प्राप्त करना है। शेष 8 कार्यों में विवाद का समाधान हो चुका है, जिन्हें शीघ्र प्रारंभ करा दिया जाएगा। 22 कार्य अनावश्यक है, उनके स्थान पर 15 नए कार्य प्रस्तावित किए गए। जिनकी लागत 2 करोड़ 94 लाख 51 हजार 550 रुपये है।

डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। समस्त कार्य मानक अनुसार समय से पूर्ण कराए जाएं। इसमें में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीडीओ केशव कुमार ने निर्देश दिए कि स्वयं टीम के साथ मौके पर जाकर नए प्रस्तावित कार्यो का स्थलीय सत्यापन और परीक्षण करें। ग्राम पंचायत बिनावर को वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत 12 करोड़ की धनराशि गांव के संपूर्ण विकास के लिए प्राप्त हुई थी।

नगरों में नंदन वन और गांवों में बनेंगे ग्राम वन: डीएम

जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक गुरुवर को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम मनोज कुमार ने बताया कि 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। गांवों में ग्राम वन नगरों में नंदनवन की स्थापना की जाएगी।

प्रभागीय अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 52 लाख 26 हजार पौधे अभियान के तहत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव में सांकेतिक रूप से वृक्षारोपण होगा। उन्होंने बताया कि पौधरोण अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन आदि जन जागरूकता अभियान संचालित कराए जाएंगे। संबंधित विभागों से समन्वय कर अभियान को सफल बनाया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles