33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

मासूम के हत्यारोपियों की एसएसपी से की गिरफ्तारी की मांग

मासूम के हत्यारोपियों की एसएसपी से की गिरफ्तारी की मांग

लोकतंत्र भास्कर

परीक्षितगढ़। मेरठ सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डेढ़ माह पूर्व हुई 6 वर्षीय लवी की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में बुधवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया गया।

सामाजिक सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी देवीदास गौतम, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार आजाद, उर्मिला गौतम, राकेश बाबू, इब्राहिम अली आदि कार्यकर्ताओं ने बताया कि घटना को काफी समय गुजर गया, लेकिन आरोपियों का कोई पता पुलिस नहीं लगा सकी। सरकार में दलित, मजदूर अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं तथा जनता का सरकार से विश्वास उठ गया है। आए दिन दलितों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। पीडित परिवार को आज भी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि इस घटना में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के माध्यम से पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles