वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय के बेसिक साइंस विभाग में विभाग के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. अतुल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व एवं डॉ. संघमित्रा शर्मा और डॉ. रेनू अग्रवाल के समन्वयन में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष से हिमांशी शर्मा, तनजीम खान एवं हनी, बीएससी द्वितीय वर्ष से राजनंदनी तथा ऊर्जा के वितरण के साथ टेस्ला की लागत विषय पर सिद्धार्थ, गौरव, भारती, निधि, लक्ष्मी तथा प्रियंकाय बीएससी तृतीय वर्ष से यश जैन, एमएससी सांख्यिकी प्रथम वर्ष से आकांक्षा कुंडू तथा संभाव्यता किंग गेम विषय पर अदिति अग्रवाल, आयुषी त्यागी, रिया त्यागीय एमएससी गणित प्रथम वर्ष से मुकुल ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डा. शुभा द्विवेदी व डा. रचना शर्मा रहे। विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक डा. पंकज सिंह व डा. नवनीत शर्मा व डा. रचना शर्मा रहे।