-बनाना है बेटियों को मजबूत तो सिखाने होंगे संस्कार और सही गलत का ज्ञान
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। सर्वहित कल्याण समिति के वृक्षारोपण और नारी शसक्ति के कार्यक्रम में बटज़ेवरा गांव में क्षेत्र के आस-पास की महिलाओं को सम्बोधित करने का अवसर ज्योति चौधरी ने दिया, डॉ. मधु वत्स ने पर्यावरण संरक्षण पर, देवेंद्र तोमर ने बच्चों में क्षीण होते संस्कारों, मंजू शर्मा ने बच्चों में अच्छी आदतों के निर्माण में माता-पिता की भूमिका पर प्रकाश डाला।
सदभावना जाग्रति फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेविका डा. भावना शर्मा ने कहा, आज के समय में हमें अपनी बेटियों के बचाव के लिए बहुत सावधान रहना है, चारों तरफ भेड़िये घूम रहे हैं, कमजोर कड़ी पाते ही वो उन पर टूट पड़ते हैं, हमें बेटियों को ये अहसास कराना है तुम कमजोर नहीं, लेकिन अपने परिवेश को पहचानो, जहां भी तुम्हें अहसास होता है खतरे का उस स्थान को तुरंत छोड़ दो या मदद लो, खुद को सेव करने के लिए, किसी के भी साथ एकांत स्थान पर मत जाओ, कोई काम छिपकर ना करो, जो काम छिपकर किया जाता है वो गलत होता है। अगर आप सही हो तो आपको डरने की जरुरत नहीं, आग बनकर रहना है, अच्छे भाव से कोई आपसे व्यवहार करे, उसे मदद करो, जो गलत निगाह डाले उसे जलाकर राख करो दो, कार्यक्रम में सीमा शर्मा और अनुराधा जोशी ने भी अपने विचार रखे। राघव कौशिक ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर बट जेवरा गांव की शिक्षिका समाजसेविका और कार्यक्रम की संचालिका ज्योति चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।