ऊर्जा भवन में साइबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी का दिया प्रशिक्षण
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। प्रबन्ध निदेशक चैत्रा वी. के निर्देशन में पश्चिमांचल डिस्काम मुख्यालय एवं मेरठ क्षेत्र के अधिकारियों को साइबर सेफ्टी एण्ड सिक्योरिटी के सम्बन्ध में ऊर्जा भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
साइबर अवेयरनेस से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम उप्र पावर कारपोरेशन लि. के तत्वावधान में एएनबी सोलुशन प्राइवेट लि. के माध्यम से दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिस्काम हेडक्वाटर और मेरठ क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता एवं मुख्य अभियन्ता स्तर तक के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। एएनबी सोलुशन प्राइवेट लि. के प्रशिक्षक सचिन हिसारिया ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर अवेयरनेस, सीईए (केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण) की गाइडलाईन्स, साइबर सिक्योरिटी, ई-मेल और पासवर्ड हैकिंग, साइबर सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से बताया। प्रशिक्षक अंकुर जैन ने ई-मेल अकाउन्ट की सुरक्षा, सुरक्षित पासवर्ड तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े तकनीकी पहलुओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।