19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

कंप्यूटर ने हमारी दुनिया को बदल दिया: प्रो. अंजू सिंह

कंप्यूटर ने हमारी दुनिया को बदल दिया: प्रो. अंजू सिंह

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में 08 दिसंबर 2023 से चल रहे निशुल्क एडवांस कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम (सत्र 2023-24) का समापन दिवस शुक्रवार को प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. ऋचा राणा के द्वारा दिसंबर माह से संचालित निशुल्क एडवांस कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की गई। छात्राओं को प्रत्येक बिंदु पर प्रैक्टिकल नॉलेज दी गई। प्रत्येक छात्रा का प्रेजेंटेशन तथा प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्रशिक्षकों द्वारा मूल्यांकन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर का उपयोग हमारे जीवन के हर पहलू में किया जा रहा है। कंप्यूटर ने हमारी दुनिया को बदल दिया है और यह हमारे जीवन को आसान, अधिक कुशल और अधिक उत्पादक बना रहा है। प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आइक्यूएसी समन्वयक प्रोफेसर डॉ. लता कुमार, डॉ. एसपीएस राणा, डॉ. उषा साहनी, डॉ. शालिनी सिंह एवं डॉ. रतन सिंह की गरिमामयी उपस्थित रहीं। संचालन कम्प्यूटर प्रशिक्षण समिति के संयोजक डॉ. गौरव द्वारा किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles