37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले में चार्जशीट दाखिल

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव करतौली के मजरा मोहम्मद नगर निवासी गुड्डो देवी को बनाया था बंधक

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र में चारा लेने खेत पर गई महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने 21 दिनों में विवेचना पूरी करके कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

गांव करतौली के मजरा मोहम्मद नगर निवासी गुड्डो देवी पत्नि मंगली राम ने अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थीं। चारा काटते समय गांव निवासी प्रेमदास अपने साथी जगपाल, यादराम और जानकी के साथ खेत पर पहुंच गया। उन्होंने गुड्डी देवी को खेत में बंधक बना लिया। महिला के गले की चांदी की हसली, कानों की सोने की दुरिया, चांदी के खंडवा लूट लिए थे। विरोध करने पर महिला को मारापीटा था। महिला के पैर बांधकर छोड़ गए थे। महिला काफी समय तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश किया। वह खेत पर पहुंचे तो महिला बंधी मिली। पुलिस को सूचना दी। जिला अस्पताल में महिला का इलाज कराया गया।

महिला के पति मंगली राम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करके कोर्ट में दाखिल की है।


ऋषि पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles