27.5 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

युवती के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन की कोशिश मामले में चार्जशीट दाखिल

युवती को लालच देकर ले गए थे दो भाई, एक ने दो दिन तक किशोरी से किया था दुष्कर्म


बदायूं। बीते दिनों एक हिंदू किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ नौ दिनों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस जल्द ट्रायल शुरू कराकर आरोपियों को सजा दिलाने की तैयारी में है।

दरअसल, थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 13 जून को खरीदारी करने के लिए शहर के बाजार आई थी। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव इस्लामगंज निवासी दो सगे भाई आकिब और कामिल किशोरी को बाजार में मिले और उसे गांधी ग्राउंड में चल रही नुमाइश दिखाने का लालच दिया था। दोनों भाई किशोरी को बाइक से ले गए। कुछ दूर जाने के बाद कामिल रास्ते में उतर गया जबकि आकिब किशोरी को अपने साथ ले गया। दो दिन तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी का धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की। किशोरी के लगातार विरोध करने की वजह से वह 15 जून को उसके गांव के बाहर छोड़कर चला गया था।

किशोरी के पिता ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने 18 जून को किशोरी के बयान दर्ज किए थे। किशोरी ने दोनों भाइयों के खिलाफ बयान दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने आकिब को गिरफ्तार कर लिया था। चार दिनों के बाद दूसरे आरोपी कामिल को मंडी पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार करके जेल भेजा।

पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। कोतवाली सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles