34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर महिलाओं को बांटे गए प्रमाण पत्र 

बदायूं। नेशन डेवलपमेंट यूथ फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा खेड़ा बुजुर्ग में श्रद्धा सिलाई सेंटर में चलाया जा रहा है। सेंटर पर 25 युवतियों के द्वारा प्रशिक्षण सत्र पूर्ण करने के पश्चात सभी युवतियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर श्रीवास्तव जिला महामंत्री भाजपा रहे। उन्होंने कहा कि सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने एवं रोजगार सृजन करने के साथ साथ पारिवारिक आय को बढ़ाना है। इस तरह के केंद्र महिलाओं और बेटियो को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दे रहे है।

ये भी पढ़िए 👉SSB के  जवानों और ग्रामीणों ने  मिलकर किया वृक्षारोपण

सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षिका आरती श्रीवास्तव ने कहा कि जल्दी अब न्यू बैच शुरू होने वाला है। जो महिलाएं और बेटियां प्रशिक्षण की इच्छुक हैं वो प्रशिक्षण में भाग ले सकती हैं। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, सचिव सौरव कुमार, शिव कुमार श्रीवास्तव, वरुणेश कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles