33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

कैद पंछियों को आजाद कर मनाया जन्मदिन और नववर्ष

सभी को खुले आसमान के नीचे रहने की आजादी: विष्णु गुप्ता


बरेली। यूं तो लोग अपने जन्मदिन पर केक काटते हैं और पार्टियां करते हैं। लेकिन कुछ सख्स ऐसे भी होते हैं जो ये सोचते हैं कि मेरी खुशी के साथ दूसरों को भी खुशी दी जाय। कुछ लोग अपनी खुशियों को बेसहारा बच्चों और पशुओं के बीच मनाते हैं।

अभी हम बात कर रहे हैं बरेली के कृष्णा कॉलोनी के विष्णु गुप्ता की जिन्होंने अपने बर्थडे और नववर्ष पर समाज को एक संदेश दिया है। उन्होंने अपने 16 वें जन्मदिन पर 16 पक्षियों को पिंजरे से आजाद किया। विष्णु ने बताया कि इंसान हों या पशु पक्षी सभी को खुले आसमान के नीचे स्वतंत्र रूप से जीने का हक है। हम इंसानों को किसी पशु या पक्षी को कैद करने का कोई अधिकार नहीं है।

विष्णु गुप्ता के पिता संजीव गुप्ता भी एक वरिष्ठ समाजसेवी है जो आए दिन किसी न किसी तरह से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में पीछे नहीं हटते। विष्णु ने बताया कि मैंने जब से होश संभाला है अपने मम्मी पापा को जरूरतमंद लोगों की मदद को हाथ बढ़ाते देखा है। विष्णु गुप्ता ने सभी से अपील की है कि जब भी आप कुछ सैलिब्रेशन करें तो साथ में दूसरे को भी खुशियां बांटें। सभी ने विष्णु की सोच की तारीफ कर नववर्ष ओर बर्थडे पार्टी का लुत्फ उठाया। पक्षी आजाद करते वक्त बरेली सीओ यातायात, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मयंक गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अशोक गोल्यानी, सहित परिवार के अन्य लोगों भी शामिल रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles