18.3 C
Bareilly
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर बढ़ाया फोकस

केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर बढ़ाया फोकस

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने अगले मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की क्षमता का लाभ उठाने की कोशिश के तहत केनरा रोबेको मैन्युफैक्चरिंग फंड के लॉन्च की घोषणा की है। सीईओ रजनीश नरूला ने कहा, यह फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो भारत के मैन्युफैक्चरिंग थीम पर आधारित है। इस फंड का बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग टीआरआई इंडेक्स है। यह एनएफओ  16 फरवरी  2024 को खुलेगा। केनरा रोबेको मैन्युफैक्चरिंग फंड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश करने का मौका देता है। एनएफओ 01 मार्च 2024 तक खुला रहेगा। केनरा रोबेको के हेड इक्विटीज श्रीदत्त भंडवालदार ने कहा, इस फंड के साथ हम निवेशकों को भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। फंड एक ऐसी विकास रणनीति अपनाएगा जिसका लक्ष्य मैन्युफैक्चरिंग ट्रेंड और अवसरों को भुनाना, संबंधित क्षेत्रों में निवेश करना और मैन्युफैक्चरिंग थीम का प्रतिनिधित्व करना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles