31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने पौधारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण के प्रति किया जागरूक

लखनऊ/कौशांबी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवत्र प्रसाद मौर्य ने आज भवन्स मेहता महाविद्यालय, भरवारी , कौशाम्बी में वन विभाग द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ एवं बरगद) पौधारोपण कर पारिस्थितिक संतुलन तथा पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने के लिए आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से जनपद में वृक्षारोपण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दियें। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से वार्ता कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया। भवन्स मेहता महाविद्यालय में कुल 17500 पौधारोपण किया गया।

Also read 👉:विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत 509.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गयी 

इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला पंचायत  कल्पना सोनकर, पूर्व विधायकगण संजय गुप्ता, लाल बहादुर एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी एवं मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी, भाजपा जिलाध्यक्षा अनीता त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles