समर गार्डन में दिनदहाड़े चली गोली, आरोपी को भीड़ ने पकड़ा
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी में चार अज्ञात लोगों ने सलमान नाम के व्यक्ति के घर आकर गोली चला दी। गोली बच्चे को लगने से बाल-बाल बच गई। गोली की आवाज से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके चलते भीड़ ने अज्ञात लोगों का पीछा कर उनमें से एक व्यक्ति को धर दबोच लिया, इसके बाद ने लाठी-डंडों से उस व्यक्ति की जमकर कुटाई करके लहूलुहान कर दिया।
आस-पास के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले सलमान का झगड़ा पड़ोस में रहने वाले कुछ व्यक्तियों से हुआ था, इसके बाद मामला शांत हो गया था। दोपहर में अचानक सलमान के घर पर चार-पांच लोग बाइक पर आए और उन्होंने वहां घर के दरवाजे पर खड़ी महिला और बच्चे पर सीधा फायर कर दिया। गोली बच्चों को लगने से बाल-बाल बची, इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा होकर उन अज्ञात लोगों का पीछा करती रही, जिसमें भीड़ ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद कुछ व्यक्तियों ने मामले को शांत कराया।