27.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई संत रविदास जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई संत रविदास जयंती

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शनिवार को भाजपा की ओर से कंकरखेड़ा क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता अजय दीवान ने कहा कि गुरु रविदास ने अपने आध्यात्मिक वचनों से समाज को राह दिखाने का कार्य किया है। उन्होंने समाज को मानवता व आपसी प्रेम की राह दिखाकर जीवन पर्यंत समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व एक आदर्श समाज बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य बृजपाल सिंह, जतिन ठाकुर, पूर्व पार्षद भगवान सिंह, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles