19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

भाजपा ने अमन पटेल और  अमन सक्सेना को नेहरू युवा केन्द्र सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विभागों में समायोजित करने का काम कर रही है। दरअसल, पार्टी चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को किसी न किसी विभाग में समायोजित कर जोश भरने का काम करने में लगी है। समायोजित करके पार्टी कार्यकर्ताओं में रेलवे व पर्यटन विभाग के बाद इस बार पार्टी ने नेहरू युवा केन्द्र सलाहकार समिति में भी सदस्य बनाये है जिसमें बरेली से अमन पटेल और  अमन सक्सेना को युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नेहरू युवा केन्द्र सलाहकार समिति बरेली का सदस्य नामित किया गया है।

Also read: 66 वर्षीय महिला मरीज का रोबोट की मदद से निकाला गया यूट्रस

दोनों युवाओं को जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं एक उम्मीद नजर आ रही है। युवा कार्यकर्ता अमन पटेल को नेहरू युवा केन्द्र सलाहकार समिति बरेली में सदस्य नामित होने पर ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष राज किशोर कश्यप, उपाध्यक्ष मनोज यादव, दयाशंकर साहू, जितेंद्र शर्मा, डॉ रामचंद्र मौर्य, प्रेमशंकर पटेल, नरेंद्र मौर्य आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles