भाजपा मुल्तान नगर मंडल ने नियुक्त किए बूथ प्रवासी
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा गांव/बूथ चलो अभियान के तहत मुल्तान नगर मंडल की एक कार्यशाला का आयोजन जेडी फार्म हाउस में किया गया है। जिसमें मंडल के सभी 94 मतदाता बूथों के प्रवासी /प्रभारी नियुक्त किए गए। नियुक्त किए गए सभी बूथ प्रवासी अपने-अपने बूथों पर रात्रि प्रवास के साथ-साथ बूथों के बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों से मिलकर निरंतर बूथ पर काम करेगे।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा विस्तारक अवधेश कुमार ने चुनाव संबंधित जानकारी सभी बूथ परवासियो को उपलब्ध कराई। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हमें बूथ प्रवासी नियुक्त किया गया है, हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर रात्रि प्रवास के साथ-साथ स्थानीय बूथ निवासियों की जन समस्याओं पर भी ध्यान देंगे और उनका निराकरण भी कराएंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के तोर पर मंडल प्रभारी चरण सिंह लिसाड़ी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित तोमर ने की। बैठक में ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व पार्षद ऋषिपाल सिंह, पार्षद सुमित बैरागी, वार्ड अध्यक्ष विपिन, रमेश गोलाबड़, पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, सूरज मलिक, मंडल कोषाध्यक्ष भोपाल प्रजापति, सभी सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।




