27.5 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के निर्देशन में पीड़ित परिवार से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल

23 जुलाई को कांवरियों पर किया था दूसरे समुदाय ने पथराव


बरेली। श्रावण मास के पावन अवसर पर नाथ नगरी बरेली के जोगी नवादा से कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं पर  23 जूलाई को दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा पथराव किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को दिल्ली अवगत कराया गया। उपरोक्त घटना के संबंध में राजेश अग्रवाल ने सरकार व पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता कर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल को निर्देशित किया की वह घटनास्थल जाएं और पीड़ित पक्ष से संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

पीड़ित पक्ष की तरफ से अमित प्रजापति ने पूरी घटना का विस्तार से बताया। अमित प्रजापति सहित घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने भी आंखों देखा हाल बताया। हमारे द्वारा पीड़ित पक्ष को यह आश्वासन दिया कि सरकार व संगठन आपके साथ हैं किसी भी रूप में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। पीड़ित पक्ष से मिलने वालों में मनीष अग्रवाल,  पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया, संजीव शर्मा, संजू कटिया, वीरेश यादव, हर्ष भारद्वाज, प्रेम शंकर पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles