31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

बांगरमऊ उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर आलमपुर रेतवा फ्लोर मिल के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतयार पुर निवासी अशोक कुमार पुत्र अच्छेलाल 45 वर्ष बीते बुधवार को अपनी बहन के देवर की शादी में शामिल होने ग्राम कोटरा बिल्हौर कानपुर गया था। अशोक कुमार आज सुबह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में उन्नाव मार्ग पर ग्राम आलमपुर रेतवा फ्लोर मिल के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई और बाइक सवार अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस घायल को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख कर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपने पति का शव देखते ही पत्नी सुमन देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक के एक विवाहित पुत्री रोली व छोटी पुत्री सिमरन 16 वर्ष तथा पुत्र सत्यम 10 वर्ष हैं। मृतक के सभी बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles