बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आयी है जहां पर जिला अस्पताल में 2 दिन के अंदर 34 लोगों की मौत हो गई है। जिससे कि अस्पताल प्रशासन के हाथ फूल गए। अस्पताल द्वारा लिखित जवाब में बताया है कि सभी मरीज वृद्ध एवं पहले से ही बिमारियों से ग्रस्त थे, जिनकी इलाज के दौरान कुछ की जांच के दौरान मौत हो गई है।
दरअसल, जिस तरह से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है उसी के साथ साथ बिमारियां जैसे बुखार, खांसी, डायरिया और उल्टी दस्त आदि बढ़ती जा रही हैं। बलिया के जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। 15 जून को अस्पताल में 23 मरीजों की हुई मौत हो गई तो 16 जून को 11 मरीजों की मौत हो गई है। दो दिनों में लगातार 34 मरीजों की मौत से अन्य मरीजों और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
बलिया के सीएमओ, सीएमएस का दावा है कि जिन मरीजों की मौत हुई है वह वृद्ध और गम्भीर बीमारियों से पीड़ित थे। सीएमएस का दावा है कि गर्मी बढ़ने से गम्भीर मरीजों की हालत बिगड़ी है जिससे कि उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों की मौत हुई है उनको गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।